सुरजीत नेगी/किन्नौर।
जनजातीय जिला किन्नौर के उपायुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में आज जिला स्तरीय पर्यावरण संरक्षण योजना की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सहायक आयुक्त ओम प्रकाश यादव ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डम्पिंग साईट को निर्धारित करते समय एन.जी.टी के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। कूड़ा-कचरा ले जाने वाले वाहन को पूरी तरह ढककर डम्पिंग साईट तक ले जाएं। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों का चालान सुनिश्चित करें। जिला में विभिन्न होट-स्पोट को चिन्हित कर समय पर साफ करें। इसके अलावा गीला व सूखा कचरे का निपटान अलग-अलग करना सुनिश्चित बनाएं।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न विभागों को ठोस व गीला कचरा निवारण, प्लास्टिक कचरा निवारण, बायोमेडिकल कचरा निवारण, ई-वेस्ट प्रबंधन, जल गुणवत्ता प्रबंधन, घरेलू सीवरेज प्रबंधन, उद्योग कचरा प्रबंधन, वायु गुणवत्ता प्रबंधन, ध्वनि प्रदूषण प्रबंधन इत्यादि के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला पर्यावरण संरक्षण योजना के अंतर्गत दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करें। इस अवसर पर सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रामपुर अंजू नेगी ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया तथा विभाग द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों से अवगत करवाया। इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, तहसीलदार कल्पा अभिषेक बरवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…