Uncategorized

आयुष काढा प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार-डॉ.इंदु शर्मा

आयुर्वेद चिकित्सालय नाहन व पांवटा साहिब में क्वाथ शाला आरंभ

नाहन, 25 फरवरी। जिला आयुर्वेद अधिकारी सिरमौर डॉ. इंदु शर्मा ने जानकरी देते हुए बताया कि आयुर्वेद चिकित्सालय नाहन व पांवटा साहिब में क्वाथ शाला प्रारम्भ कर दी गई है, जहां सामान्य जन की इम्युनिटी बढाने के लिए आयुष काढा, मधुयष्ठी कषाय सहित अन्य काढ़े बनाकर पिलाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में काढ़े का बड़ा महत्त्व है जिसका प्रयोग पुरातन काल से रोगों से बचाव व इलाज के लिए किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि क्वाथ जड़ी-बूटीयों के मिश्रण को पानी के साथ धीमी आंच पर लंबे समय तक उबालने के बाद प्राप्त किया जाने वाला फिल्टर्ड काढ़ा है। इसका उपयोग विभिन्न खुराक रूपों में या सीधे दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने बताया कि आयुष काढ़ा में तुलसी, दालचीनी, सौंठ और कालीमिर्च जैसे प्राकृतिक तत्व शामिल हैं। यह आयुष काढा लोगों में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित होता है तथा यह नाक, गले व श्वास संबधी समस्याओं के इलाज के लिए फायदेमंद है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस ने एक और ‘सौदागर’ को किया सलाखों के पीछे

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी डिटेंशन ऑर्डर की अनुपालना…

6 hours ago

हिमाचल को शिक्षा योजनाओं में सैकड़ों करोड़ की मदद, राज्यसभा में केंद्र ने दिया पूरा ब्यौरा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) भाजपा सांसद हर्ष महाजन द्वारा राज्यसभा में पूछे…

7 hours ago

नौतोड़ मुद्दे पर मंत्री जगत नेगी विफल, अब राज्यपाल पर आरोप: सूरत नेगी

शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), भारतीय जनता पार्टी ने जनजातीय मंत्री जगत सिंह…

8 hours ago

पर्याप्त मात्रा में घरेलू सिलैंडर उपलब्ध ,अनावश्यक रूप से न करें गैस सिलैंडरो का भंडारण -प्रियंका वर्मा

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन 12 मार्च। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी…

8 hours ago

गाजियाबाद में राष्ट्रीय स्तर पर चमकी हिमाचल SDRF, 41 मिनट में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (HP SDRF) की…

11 hours ago

लाहौल की बेटी तेंजिन डोल्मा का कमाल

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल स्पीति से संबंध रखने वाली तेंजिन डोल्मा…

12 hours ago