निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़।
राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा आयोजित एक व्याख्यान में, राजगढ़ पुलिस विभाग के यातायात प्रभारी कुलवंत सिंह ने सड़क सुरक्षा पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को ट्रैफिक सिग्नल्स, यातायात नियमों, और रोड साइन्स के महत्व के बारे में बताया।इसके अलावा, उन्होंने दुर्घटनाओं से बचाव, घायल व्यक्ति को प्रथमिक उपचार देने, मोटर व्हीकल एक्ट, और सड़क पर चलते यात्रियों के लिए यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर लगने वाले जुर्माने की जानकारी भी दी और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया।संयोजक विपिन ठाकुर ने कहा कि समय-समय पर इस तरह की जानकारी वाली कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर डॉ शिव भारद्वाज और डॉ शशि किरण भी उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…