Uncategorized

पच्छाद युवा कांग्रेस चिट्टे के विरुद्ध चलाएगा अभियान: विक्रम ठाकुर

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़

पच्छाद युवा कांग्रेस ने क्षेत्र में चिट्टे की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए एक अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि प्रदेश के साथ-साथ पच्छाद और राजगढ़ क्षेत्र भी चिट्टे की मार से अछूते नहीं रह गए हैं और कई युवा इसकी ओवरडोज से जान गंवा चुके हैं। यह जानकारी पच्छाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने दीयुवा ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने उप मंडला अधिकारी राजगढ़ राजकुमार ठाकुर को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें क्षेत्र में अफीम, चिट्टा और नशीले पदार्थों पर नकेल कसने की मांग की गई है। युवा कांग्रेस ने आज प्रशासन के समक्ष इस गंभीर समस्या को उठाया है और प्रशासन के साथ मिलकर युवा पीढ़ी को बचाने का कार्य करने का वादा किया ।प्रतिनिधिमंडल में रामकृष्ण ठाकुर पूर्व महासचिव शिमला लोकसभा युवा कांग्रेस, चंद्र मोहन शर्मा, निखिल ठाकुर, शुभम तोमर सुभाष सहित दर्जनों युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago