Uncategorized

किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत लिप्पा में जागरूकता शिविर आयोजित

किन्नौर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

जिला कार्यक्रम कार्यालय महिला एवं बाल विकास द्वारा आज जनजातीय जिला किन्नौर के पूह विकास खण्ड की ग्राम पंचायत लिप्पा में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर में वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा जिला के लोगों को विभिन्न कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सुभद्रा देवी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सुखाश्रय योजना के तहत निराश्रित बच्चों को सरकार द्वारा विभिन्न सुविधाएं जैसे सामाजिक सुरक्षा उच्च शिक्षा त्योहार भत्ता व्यवसायिक प्रशिक्षण कौशल विकास प्रदान की जा रही है। उन्होंने इन्दिरा गांधी सुख शिक्षा पर जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के तहत जरूरतमंद बच्चों को विभिन्न स्तर की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही पोषण अभियान योजना पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण योजना के तहत किशोर बच्चों, गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं की पोषण संबंधित आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम विभाग से विद्या देवी,आरज़ू,लोकेंद्र तथा स्थानीय पंचायत जन-प्रतिनिधियों सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस ने एक और ‘सौदागर’ को किया सलाखों के पीछे

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी डिटेंशन ऑर्डर की अनुपालना…

8 hours ago

हिमाचल को शिक्षा योजनाओं में सैकड़ों करोड़ की मदद, राज्यसभा में केंद्र ने दिया पूरा ब्यौरा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) भाजपा सांसद हर्ष महाजन द्वारा राज्यसभा में पूछे…

9 hours ago

नौतोड़ मुद्दे पर मंत्री जगत नेगी विफल, अब राज्यपाल पर आरोप: सूरत नेगी

शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), भारतीय जनता पार्टी ने जनजातीय मंत्री जगत सिंह…

9 hours ago

पर्याप्त मात्रा में घरेलू सिलैंडर उपलब्ध ,अनावश्यक रूप से न करें गैस सिलैंडरो का भंडारण -प्रियंका वर्मा

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन 12 मार्च। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी…

10 hours ago

गाजियाबाद में राष्ट्रीय स्तर पर चमकी हिमाचल SDRF, 41 मिनट में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (HP SDRF) की…

13 hours ago

लाहौल की बेटी तेंजिन डोल्मा का कमाल

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल स्पीति से संबंध रखने वाली तेंजिन डोल्मा…

13 hours ago