Uncategorized

आशुतोष बहुगुणा ने नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो जल विद्युत परियोजना में आशुतोष बहुगुणा, मुख्य महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) ने 14 फरवरी, 2025 में नए परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। बहुगुणा जलविद्युत क्षेत्र में तीन दशक के अनुभव के साथ इस महत्वपूर्ण परियोजना का नेतृत्व करेंगे। इस अवसर पर नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना के समस्त विभागाध्यक्ष, अधिकारियों व कर्मचारियों ने आशुतोष बहुगुणा का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में टीम वर्क और नवाचार को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया और परियोजना के सुचारू संचालन व दक्षता बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा ने 17 जनवरी, 1995 से एसजेवीएन में अपनी सेवा यात्रा नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन से प्रारंभ की । उन्होंने एनजेएचपीएस पॉवर हाउस इलेक्ट्रो मैकेनिकल पैकेज-01 में लगभग 8 वर्षों तक अपनी सेवाएँ दीं, तदोपरांत और स्टोर्स विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बहुगुणा के समर्पण और प्रतिबद्धता के कारण प्रबंधन द्वारा देवसरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट, थराली के परियोजना प्रमुख का कार्यभार इन्हें सौंपा गया।

निगम मुख्यालय, शिमला में इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्ट्स विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने के पश्चात अपने बहुमूल्य अनुभव और नेतृत्व कौशल से सुसज्जित आशुतोष बहुगुणा को एनजेएचपीएस का मार्गदर्शन करने का उत्तरदायित्व मिला है। निश्चित रूप से एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा के नेतृत्व में सफलता के नए शिखर छुएगा और अपनी उत्कृष्टता को और भी सशक्त बनाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago