49 वीं सीनियर नेशनल योगा चैंपियनशिप 13 से 16 फरवरी को तिरुअनंतपुरम केरला में होगी

0
605

49 वीं सीनियर नेशनल योगा चैंपियनशिप 13 से 16 फरवरी को तिरुअनंतपुरम केरला में संपन्न होगी। योगा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्व धान में 49 वीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता तिरुअनंतपुरम केरल में संपन्न होगी। इस प्रतियोगिता में पूरे देश के राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के चुने हुए लगभग 950 योगी खिलाड़ी भाग लेंगे। यह जानकारी हिमाचल योगा एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य महेंद्र शर्मा एवं इंटरनेशनल कोच योगाचार्य रमन ने दी।उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश से 30 चुने हुए खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। स्वामी विवेकानंद योग साधना केंद्र न्यू नालागढ़ से मंजू रोहिल्ला, अंजना ठाकुर, गोल्डी, मनजीत कौर, अर्चना, ममता,रुचि,ऋषि, तमन्ना एवं मुस्कान आदि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य महेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल की टीम कल रविवार सुबह 11:00 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से केरल के लिए प्रस्थान करेगी।उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here