युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 60 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यूू

0
105

(ब्यूरो रिपोर्ट ),

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 17 नवंबर को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इस साक्षात्कार के माध्यम से मैसर्ज नानक फाइनेंशियल सर्विसेज, इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट, एसएएस नगर, मोहाली (पंजाब) में टेलीकॉलर के कुल 60 पद भरे जाएंगे। कैंपस इंटरव्यू सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में शुरू होगा। इन पदों के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को मोहाली में अपनी सेवाएं देनी होंगी, जिसके लिए कंपनी की ओर से 14 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए 19 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं या 12वीं पास होनी चाहिए। इसके अलावा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवा भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में फ्रेशर के साथ-साथ पहले से अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को भी मौका दिया जाएगा। ऐसे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह रोजगार पाने का अच्छा अवसर है।
उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की कि वे निर्धारित तिथि और समय पर जिला रोजगार कार्यालय ऊना में पहुंचकर साक्षात्कार में भाग लें। उम्मीदवार अपने साथ शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो), अपडेटेड बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लेकर आएं। साक्षात्कार के दौरान सभी संबंधित दस्तावेजों की मूल प्रतियां प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि कैंपस इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here