Uncategorized

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर घुमारवीं में उत्साह

घुमारवीं (जीवन),
दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर घुमारवीं में उत्साह है। दिल्ली में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलते ही घुमारवीं भाजपा कार्यकर्ता पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग के नेतृत्व में सड़क पर उमड़ पड़े। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घुमारवीं के दकड़ी चौक पर एकत्रित होकर जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और पटाखे फोड़कर खुशी मनाई। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने दिल्ली चुनाव की जीत के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी।
भाजपा समर्थकों ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 27 सालों बाद दिल्ली की जनता ने भाजपा को जनादेश देकर एक नया इतिहास रचा है। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दूध से अभिषेक किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं का जोश और भी बढ़ गया।
भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राजिंद्र गर्ग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने इस बार भाजपा के विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और जनता ने इसे स्वीकार किया है। गर्ग ने इस जीत का श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया।
उन्होंने कहा कि यह जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता अब भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति से ऊब चुकी है और उसे विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की नीति पसंद है। उन्होंने दिल्ली की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा आने वाले वर्षों में और अधिक मजबूती से जनता की सेवा करेगी।
इस जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने “मोदी-मोदी” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत को एक नई शुरुआत बताते हुए कहा कि अब दिल्ली में विकास को नई गति मिलेगी।

राजिंद्र गर्ग ने कहा कि इस जीत से पार्टी का मनोबल और बढ़ा है और अब भाजपा पूरे देश में अपनी विचारधारा को और मजबूत करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों को बताएं और देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago