उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज पैरा-ओलंपिक एथलेटिक्स मीट में भारत का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक विजेता वीरेंद्र सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए शाॅल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सिंह ने संयुक्त अरब अमीरात के शारजहां में आयोजित हुए अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत कर देश व प्रदेश के साथ-साथ जिला सिरमौर का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि विरेन्द्र सिंह सिरमौर जिला के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के लगनू गांव के दिव्यांग धावक ने स्वर्ण पदक जीत कर युवाओं के लिए एक मिसाल कायम की है कि जीवन में हजारों दिक्कतंे होने के बावजूद भी अगर मन में कुछ करने का जज्बा और लगन हो तो सफलता अवश्य की आपके कदम चूमती है। उन्होंने कहा कि विरेन्द्र सिंह ने दिव्यांगता को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया जबकि जीत और मेहनत कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। विरेन्द्र सिंह की इस उपलब्धि पर जिला सिरमौर सहित प्रदेश भी गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने बताया कि विरेन्द्र सिंह ने 1500 व 800 मीटर दौड़ में भी देश को रजत पदक दिलाया है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…