Categories: Uncategorized

किन्नौर : ग्राम पंचायत चगांव में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर दी गई विस्तृत जानकारी

किन्नौर (सुरजीत नेगी),

महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के जिला कार्यक्रम कार्यालय किन्नौर द्वारा आज जिला के निचार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चगांव में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर में वर्तमान प्रदेश सरकार द्वार पंचायत वासियों को विभिन्न कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी जय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सुखाश्रय योजना के तहत निराश्रित बच्चों को सरकार द्वारा विभिन्न सुविधाएं जैसे सामाजिक सुरक्षा उच्च शिक्षा त्योहार भत्ता व्यावसायिक प्रशिक्षण कौशल विकास प्रदान की जा रही है। उन्होंने इन्दिरा गांधी सुख शिक्षा पर भी जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के तहत जरूरतमंद बच्चों को विभिन्न स्तर की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही पोषण अभियान योजना पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत किशोर बच्चों, गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं की पोषण संबंधित आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

इस दौरान तहसील कल्याण विभाग द्वारा उनके माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा बताया गया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और धरातल पर लोगों को लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम कर्मचारी रेखा,आरज़ू,ईश्वर भक्ति वन स्टॉप सेंटर से दीपक तथा स्थानीय पंचायत जन-प्रतिनिधियों सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

संगड़ाह महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र परिषद समारोह का भव्य आयोजन

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), आज दिनांक 26-2-2026 को राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह (GC Sangrah) में…

4 hours ago

सिरमौर में पहली बार वन अधिकार कानून के तहत मिलेंगे भूमि पट्टे

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला मुख्यालय नाहन में आज वन अधिकार कानून, 2006 के…

4 hours ago

चिरगांव, शिमला में कथित अपहरण प्रकरण में शिमला पुलिस द्वारा त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),कल प्रातःकाल शिमला पुलिस को चांसुल रिज़ॉर्ट, चिरगांव से…

10 hours ago

गेयटी थिएटर शिमला में देवभूमि शिखर सम्मान समारोह आयोजित, प्रेमपाल आर्य हुए सम्मानित।

राजगढ़ (निशेष शर्मा , संवाददाता),देवभूमि कला मंच द्वारा 22 फरवरी 2026 को गेयटी थिएटर में…

10 hours ago

साम्राज्यवादी अमेरिका-भारत व्यापार समझौता व देश की संप्रभुता पर हो रहे हमले के खिलाफ रामपुर में विरोध प्रदर्शन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी ,संवाददाता ) सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर ने पार्टी की केंद्रीय कमेटी…

1 day ago

बड़ी खबर : सोलन पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को लिया हिरासत में

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), शिमला में एआई समिट प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस…

1 day ago