Uncategorized

घुमारवीं के गेस्ट हाउस में मिला पंजाब के युवक का शव

घुमारवीं (जीवन सिंह),

घुमारवीं शहर में पुलिस थाना से महज 30 मीटर की दूरी पर स्थित एक गेस्ट हाउस के कमरे में पंजाब का युवक मृत मिला है। युवक की मौत के कारणों का नहीं चला है। पुलिस हत्या और नशे की ओवरडोज सहित हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि युवक के साथ कमरे में एक अन्य व्यक्ति भी था जो घटना के बाद फरार हो गया। उसकी पहचान की जा रही है। मौके से फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।कमरे से नशे के लिए इस्तेमाल किया एक फॉइल पेपर भी मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले शरणदीप सिंह उम्र 21पुत्र जगजीत सिंह निवासी गांव चक्क कासिम तहसील दसूहा जिला होशियार पंजाब ने गेस्ट हाउस में कमरा लिया था। इसके साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था। गेस्ट हाउस मालिक के अनुसार यह युवक दिन में बाजार की तरफ आते जाते रहा करते थे। बुधवार दोपहर जब युवक बाहर नहीं निकले तो गेस्ट हाउस मालिक ने कमरे में जाकर देखा। कमरे में एक युवक बिस्तर पर मृत अवस्था में था।सूचना पुलिस को दी। गेस्ट हाऊस फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।
मृतक के नाक से खून निकला हुआ था। पुलिस के मुताबिक गेस्ट हाउस के रजिस्टर पर केवल मृतक की ही एंट्री दर्ज है।हैरानी की बात है की गेस्ट हाउस के सीसीटीवी बंद पड़े हैं। पुलिस थाना घुमारवी प्रभारी अमृता चौधरी ने बताया मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। संदीप धवल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने बताया कि मौके से फोरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।चिट्टे के नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला फॉयल पेपर भी उस कमरे से मिला है। अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है। जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता लगाया जा सकेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago