Uncategorized

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत टीबी मुक्त भारत शपथ ग्रहण का आयोजन

सुरजीत नेगी/ रामपुर बुशहर

भारत सरकार के 2025 तक देश से क्षय रोग (टीबी) को समाप्त करने के लक्ष्य के तहत चलाए जा रहे 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत आज नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख श्री मनोज कुमार के द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों को टीबी मुक्त भारत शपथ दिलवाई गई। इस शपथ के माध्यम से उन्होंने टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, रोग के लक्षणों की पहचान करने और प्रभावित व्यक्तियों को उपचार हेतु प्रोत्साहित करने का संकल्प लेने के लिए सभी को प्रेरित किया।

एसजेवीएन फाउंडेशन, एनजेएचपीएस के माध्यम से निक्षय मित्र योजना के तहत जिला प्रशासन किन्नौर के अनुरोध के अनुसार जिला किन्नौर हिमाचल प्रदेश के निचार ब्लॉक के टीबी रोगियों को पोषण सहायता प्रदान कर रहा है। कुल 115 लाभार्थियों को नवंबर 2022 से अक्टूबर 2024 तक 7.19 लाख रुपये के व्यय के साथ पोषण सहायता प्रदान की गई है। जनवरी से दिसंबर 2025 तक 40 रोगियों को पोषण सहायता के लिए अध्यक्ष एसजेवीएन फाउंडेशन द्वारा आगे की मंजूरी दी गई है।

इसके पश्चात् परियोजना चिकित्सा विभाग द्वारा दृश्य- श्रव्य के माध्यम से टीबी उन्मूलन पर एक विशेष प्रस्तुति दी गई। इस प्रस्तुति का उद्देश्य टीबी के लक्षणों, इसके रोकथाम, उपचार और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था। चिकित्सा विशेषज्ञों ने बताया कि टीबी एक संक्रामक रोग है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है, लेकिन समय पर उपचार मिलने पर इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

इस अवसर पर समस्त विभागाध्यक्ष के साथ- साथ परियोजना के सभी अधिकारी/कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस तरह की पहल से न केवल कर्मचारियों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि उनके परिवारों और समुदायों में भी इस संदेश का प्रसार होगा, जिससे टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत, देशभर में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, जिनमें टीबी मुक्त भारत शपथ ग्रहण, टीबी की जांच, उपचार और रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के कार्यक्रम शामिल हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago