Uncategorized

केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट ऐतिहासिक – राजेंद्र गर्ग

घुमारवीं (जीवन),

पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शनिवार को केंद्र सरकार द्वारा पेश किये गये बजट की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखा है। ये आत्म निर्भर भारत का बजट है। कृषि और किसानों के कल्याण पर सर्वोच्च ध्यान दिया है। इस बजट में मध्यम वर्ग को बहुत बड़ी सौगात दी है। गरीब वर्ग, महिलाओं और युवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। गर्ग ने कहा कि केंद्रीय बजट में मध्यम वर्ग को बड़ी सौगात मिली है। कहा कि कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि 12 लाख तक टैक्स में छूट दी जाएगी। 12 लाख रूपये की आय तक शून्य आय कर होगा। यह छूट मध्यम वर्ग की वित्तिय खुशहाली बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगी। इससे देश के करोड़ों नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। बजट में केंद्र सरकार ने कर प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव किये हैं, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी और कर प्रणाली सरल एवं प्रभावी होगी। गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट किसानों के लिए सौगात लेकर आया है। किसान केकिट कार्ड की आय सीमा तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख रूपये कर दी है। इससे किसानों को अधिक वितिय सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि बजट में महिलाओं, किसानों और युवाओं के विकास को प्राथमिकता दी गई है। जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। गर्ग ने बजट को संतुलित और प्रगतिशील बताते हुए कहा कि यह देश की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Himachal Darpan

Recent Posts

झाकड़ी परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों और परिजनों ने किया योगाभ्यास

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

18 hours ago

लापरवाही पर गिरी गाज: न्यू शिमला थाना के SHO हटाए गए, पुलिस विभाग ने दिया सख्त संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने ड्यूटी में लापरवाही के मामलों पर सख्त रुख…

18 hours ago

रामपुर परियोजना h में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

19 hours ago

शराब के नशे में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, डंडे से पीट-पीटकर की हत्या

ब्यूरो रिपोर्ट सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र…

20 hours ago

कोरम पूरा न होने से टला नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव, 24 को होगी अगली बैठक

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: नगर परिषद के अध्यक्ष / उपाध्यक्ष के…

20 hours ago

सरकाघाट में एचआरटीसी बस सड़क से पलटी, चालक-परिचालक समेत एक यात्री घायल, बड़ा हादसा टला

मंडी (नितेश सेनी , संवाददाता ), मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल…

21 hours ago