ददाहू (हेमंत चौहान),
जिला सिरमौर पुलिस की SIU टीम ने आज डोम का बाग, हरिपुरधार संगड़ाह मुख्य सड़क के पास दो युवकों के कब्जे से चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार थे तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 941 ग्राम चरस बरामद की गई है। दोनों युवकों की पहचान पुलिस के मुताबिक एक आरोपी गांव टिक्करी, कोरग, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर, हि.प्र., उम्र 21 वर्ष,दूसरा आरोपी निवासी ग्राम जरवा, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर, हि.प्र., उम्र 24 वर्ष शामिल है। इस संबंध में पुलिस थाना संगड़ाह में ND&PS Act की धारा 20 और 29 के तहत FIR दर्ज की गई है | पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। डी एस पी संगडाह मुकेश कुमार डडवाल ने मामले की पुष्टि की है।
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 12 नवम्बर। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा…
(ब्यूरो रिपोर्ट ) सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठग…
संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…
ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…