Uncategorized

शिमला : नेहरा गांव में महिला पर चाकू से हमले की कहानी निकली फर्जी

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

शिमला के झंझीड़ी के साथ लगते नेहरा गांव में महिला पर चाकू से हमले की कहानी फर्जी निकली है। पुलिस में खुद पर चाकू से हमला करने की शिकायत करने वाली महिला ने खुद को ही चाकू से हल्की खरोच मारकर षड्यंत्र रचा था। यह खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि शादी में इग्नोर होने महिला ने खुद को चाकू मार कर झूठी कहानी बनाई थी। शादी वाले घर में महिला ने खुद पर चाकू से वार कर ऐसी कहानी बनाई की न्यू शिमला पुलिस थाना की टीम दिनभर मामले की जांच में उलझी रही। पुलिस से पूछताछ में महिला ने खुद राज उगला है कि उस पर कोई हमला नहीं किया गया था और न ही घर में पानी पीने के बहाने कोई आया था | उसने खुद परिवार का ध्यान पाने के लिए यह सारी कहानी रची थी।
बता दे कि शिमला के झंझीड़ी के साथ लगते नेहरा गांव की 30 वर्षीय महिला ने दावा किया था कि दिन दिहाड़े पानी पीने के बहाने उसके घर में दो लोग आए। जैसे ही वह पानी पीने के लिए मुड़ी तो उन्होंने चाकू से उसके ऊपर हमला कर दिया। महिला के परिवार में आने वाले दिनों एक शादी भी है। पुलिस थाना न्यू शिमला में मामला दर्ज होने के बाद महिला को मेडिकल के लिए आईजीएसमी ले जाया गया। इसके बाद महिला थाने और न्यू शिमला थाने की टीम ने महिला से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान महिला के ब्यान आपस में मेल नहीं खा रही थी। वहीं बाजू के ऊपरी हिस्से में स्वेटर फटी हुई थी, जबकि चोट उससे काफी नीचे थी। वहीं मेडिकल में भी डाक्टरों को अंदेशा था कि चोट हमले से नहीं बल्कि खुद से की गई है। इसके बाद जब महिला से पूछताछ की गई तो उसने खुद कबूल किया कि उसने स्वयं यह यह कहानी रची। पुलिस के अनुसार कुछ दिनों में उसके घर में उसके देवर की शादी है। ऐसे में उसे लगा कि उसे परिवार का ध्यान नहीं मिल पा रहा है। इसलिए महिला ने यह कहानी रची है। वहीं पुलिस ने महिला के पति को आइजीएमसी के मनोविज्ञान विभाग में महिला का इलाज करवाने की सलाह दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

17 hours ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

18 hours ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

1 day ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

1 day ago

नाहन में तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू, बच्चों ने सीखी अभिनय की बारीकियां

संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…

1 day ago

नाबालिग को प्रताड़ित कर घर तक पहुंचा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…

1 day ago