मुख्य समाचार

शिमला में दिनदहाड़े महिला पर जानलेवा हमला

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

शिमला से सटे नेहरा गांव में शुक्रवार दोपहर एक महिला पर जानलेवा हमले की घटना सामने आई है। दो अज्ञात बदमाशों ने शादी की तैयारियों में जुटे घर में घुसकर महिला पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। पीड़िता हेमलता ने बताया कि दो अज्ञात व्यक्ति घर आए और उनके चाचा उमेश के बारे में पूछताछ की । जिस पर उसने बताया कि वह घर पर नहीं है। ऐसे में महिला के घर में अकेले होने का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने पानी मांगा और जैसे ही वह पानी लेने मुड़ीं, उन्होंने उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार रख दिया। बदमाशों ने महिला को चिल्लाने की धमकी दी, बावजूद इसके महिला ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया, जिस पर बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और डर कर वहां से भाग गए।

पीड़िता के पति हेमराज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह तुरंत घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हमलावर उनके घर में या उस क्षेत्र में नियमित आने-जाने वाले नहीं थे और महिला भी उन्हें नहीं पहचानती थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाश शादी वाले घर में लूट की नीयत से आए थे, लेकिन अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक टीम मौके पर भेजी है जिन्होंने छानबीन शुरू कर दी है। घायल महिला को इलाज के लिए IGMC शिमला में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार टीम के मौके से लौटने के बाद मामले अधिक जानकारी मिल पाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago