मुख्य समाचार

राजगढ़ में तेदुए का आतंक, डीएफओ ने जारी की एडवायजरी

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर एक, पांच और सात के अतिरिक्त ग्राम पंचायत शलाना के कड़ीयूत इत्यादि क्षेत्रों में स्थानीय लोगों द्वारा तेदुएं को घूमते देखा गया है । जिससे लोगों में भयावह की स्थिति बनी हुई है। वन मंडल अधिकारी राजगढ़ समीर राज ने एडवायजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अथवा बच्चा सांयकाल के बाद अकेले घर के बाहर न जाएं। रात्रि होने से पहले अपने मवेशियों को उचित समय पर गौशाला में बंद कर दें । इसके अतिरिक्त अपने घर के खिड़की व दरवाजे भी सांय काल के उपरांत बंद कर दें ताकि तेंदुआ किसी व्यक्ति को न झपट ले । वन विभाग के एक कर्मचारी का कहना है कि वन मंडल कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी तेंदुआ घूमते हुए नजर आया है । इसी प्रकार कड़ीयूत वार्ड नंबर सात के पायलन में भी स्थानीय लोगों द्वारा तेंदुए को देखा गया है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago