मुख्य समाचार

सीमेंट के दाम बढ़ाकर सुक्खू सरकार ने दिया लोगो को महंगाई का तोहफा – मेला राम शर्मा

राजगढ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर महंगाई बढ़ाकर गरीबों को पर अत्याचार करने का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा कि इस सरकार ने प्रदेश में एक महीने के अंतराल में ही सीमेंट के दाम दो बार बढ़ा दिए हैं जिससे महंगाई की मार झेल रहे गरीबों का जीवन बहुत दुभर हो गया है । जिला भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि डिपो में सस्ता राशन उपलब्ध न होने के कारण प्रदेश की जनता महंगाई की मार से पहले ही त्रस्त है और अब सरकार ने सीमेंट के दामों में एक महीने में ही दूसरी बार बढ़ोतरी करके आम लोगों की कमर तोड़ दी है । मेलाराम शर्मा ने बताया कि प्रदेश की सुक्खू सरकार मात्र मित्र मंडली की सरकार बनकर रह गई है और आम जनता की सुद्ध लेने वाला इस सरकार में कोई नहीं है । उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार आर्थिक दिवालियेपन के कारण कर्मचारीयों और पेंशनधारियों को महंगाई भत्ते की बकाया राशि दबाकर बैठ गई है और पिछले लगभग ढाई वर्षो के दौरान इस सरकार के उदासीन रवैया के कारण अनेक सेवानिवृत्ति कर्मचारी और अधिकारी अपना बकाया लिए बिना ही स्वर्ग सिधार चुके हैं। उन्होंने कहा कि बुढ़ापे की इस कठिन डगर में अधिकतर पेंशन भोगी अपने नए वेतनमान और महंगाई भत्ते की अदायगी के लिए तरस रहे हैं परंतु यह सरकार पेंशनधारियों के लाखों रुपए के बकाये पर कुंडली मारकर बैठ गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में समाज का हर वर्ग परेशान है और सुक्खू सरकार अपने मित्र मंडली को आम जनता का पैसा लूटाने में व्यस्त है । उन्होंने कहा कि प्रदेश का बेरोजगार युवा पिछले दो वर्षों से कांग्रेस सरकार के वायदे के अनुसार हर वर्ष 100000 नौकरियां उपलब्ध कराने के झूठे वादे से परेशान है और सरकार नई भर्ती करने की बजाय सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को पुनः रोजगार उपलब्ध कराकर बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं ने कई विभागों में रिक्त पदों के लिए परीक्षाएं दी है उनके परिणाम लटका कर सरकार बेरोजगार युवाओं के साथ भद्दा मजाक कर रही है । उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत विभिन्न खाली पदों के लिए बेरोजगार युवाओं द्वारा दी गई परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने चाहिए ताकि युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

चिरगांव, शिमला में कथित अपहरण प्रकरण में शिमला पुलिस द्वारा त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),कल प्रातःकाल शिमला पुलिस को चांसुल रिज़ॉर्ट, चिरगांव से…

12 minutes ago

गेयटी थिएटर शिमला में देवभूमि शिखर सम्मान समारोह आयोजित, प्रेमपाल आर्य हुए सम्मानित।

राजगढ़ (निशेष शर्मा , संवाददाता),देवभूमि कला मंच द्वारा 22 फरवरी 2026 को गेयटी थिएटर में…

18 minutes ago

साम्राज्यवादी अमेरिका-भारत व्यापार समझौता व देश की संप्रभुता पर हो रहे हमले के खिलाफ रामपुर में विरोध प्रदर्शन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी ,संवाददाता ) सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर ने पार्टी की केंद्रीय कमेटी…

18 hours ago

बड़ी खबर : सोलन पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को लिया हिरासत में

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), शिमला में एआई समिट प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस…

19 hours ago

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: विज्ञान समारोह के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Women in Science: Catalysing Viksit Bharat” रही।

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रोफेसर भारती भागड़ा…

19 hours ago

कुल्लू दौरे पर राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन डॉ. एसपी कत्याल की सख्त कार्रवाई

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन डॉ. एसपी कत्याल ने जिला…

21 hours ago