मुख्य समाचार

रिकांगपिओ के आईटीबीपी मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह

ब्यूरो रिपोर्ट, किन्नौर

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 26 जनवरी, 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी आज उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन आई.टी.बी.पी मैदान रिकांग पिओ में प्रातः 11 बजे से आरंभ किया जाएगा।  

इस दौरान पुलिस बल पुरूष व महिला, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, होम-गार्ड (पुरूष व महिला) के जवानों तथा एन.सी.सी के छात्रों द्वारा मार्च-पास्ट किया जाएगा। इस दौरान रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला से संबंधित कर्मचारियों व अन्य व्यक्तियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में उपमंडलाधिकारी कल्पा डा मेजर शशांक गुप्ता, सहायक आयुक्त डॉ ओम प्रकाश यादव, पुलिस उप अधीक्षक नवीन झालटा, तहसीलदार कल्पा अभिषेक बरवाल, उप निदेशक बागवानी भूपेंद्र नेगी,  खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक धनवीर ठाकुर,  जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कविराज नेगी सहित अन्य अधिकारी गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

चिरगांव, शिमला में कथित अपहरण प्रकरण में शिमला पुलिस द्वारा त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),कल प्रातःकाल शिमला पुलिस को चांसुल रिज़ॉर्ट, चिरगांव से…

5 hours ago

गेयटी थिएटर शिमला में देवभूमि शिखर सम्मान समारोह आयोजित, प्रेमपाल आर्य हुए सम्मानित।

राजगढ़ (निशेष शर्मा , संवाददाता),देवभूमि कला मंच द्वारा 22 फरवरी 2026 को गेयटी थिएटर में…

5 hours ago

साम्राज्यवादी अमेरिका-भारत व्यापार समझौता व देश की संप्रभुता पर हो रहे हमले के खिलाफ रामपुर में विरोध प्रदर्शन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी ,संवाददाता ) सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर ने पार्टी की केंद्रीय कमेटी…

24 hours ago

बड़ी खबर : सोलन पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को लिया हिरासत में

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), शिमला में एआई समिट प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस…

24 hours ago

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: विज्ञान समारोह के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Women in Science: Catalysing Viksit Bharat” रही।

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रोफेसर भारती भागड़ा…

24 hours ago

कुल्लू दौरे पर राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन डॉ. एसपी कत्याल की सख्त कार्रवाई

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन डॉ. एसपी कत्याल ने जिला…

1 day ago