Uncategorized

उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह रामपुर के मैदान में मनाया जाएगा

ब्यूरो रिपोर्ट,रामपुर

रामपुर में उप मंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता  उपमंडलाधिकारी नागरिक रामपुर निशांत  तोमर ने की । इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हर  वर्ष की भांति इस वर्ष भी उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस का आयोजन पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के मैदान में किया जाएगा।   उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को  गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजनों की पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए है ।

रामपुर में उप मंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस  समारोह के  तैयारियों के लिए सभी विभागों को अपना दायित्व दिया गया और इसे  समय पर  पूर्ण करने के लिए कहा हैं। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया  जाएगा। जिसमें  स्थानीय शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह का मुख्य आकर्षण   भव्य परेड रहेगा।  इस परेड में  हिमाचल पुलिस की टुकड़ी , वन रक्षक, एनसीसी,  एनएसएस, स्काउट एंड गाइड  व स्थानीय पाठशालाओं के बच्चें भाग लेंगे।

 उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर   उत्कृष्ट कार्य करने वालों  को भी  सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने रामपुर उप मंडल के  जनता से अपील की है  कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में आकर  इसे हर्षोल्लास के साथ मनाए । बैठक में नायब तहसीलदार सुरेश नेगी, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर यसपाल, अध्यक्ष सर्वहितकारी व्यापार मण्डल तन्मय शर्मा,  पथ परिवहन निगम, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, सिंचाई विभाग, बिजली बोर्ड, खंड विकास अधिकारी, नगर परिषद, एनसीसी, पुलिस विभाग  के अधिकारी  व स्थानीय पाठशालाओं के प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago