Uncategorized

किन्नौर के रिकांगपिओ में गणतंत्र दिवस पर कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे फहराएंगे झंडा

सुरजीत नेगी/किन्नौर।
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 26 जनवरी, 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी आज उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन आई.टी.बी.पी मैदान रिकांग पिओ में प्रातः 11 बजे से आरंभ किया जाएगा। इस दौरान पुलिस बल पुरूष व महिला, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, होम-गार्ड (पुरूष व महिला) के जवानों तथा एन.सी.सी के छात्रों द्वारा मार्च-पास्ट किया जाएगा। इस दौरान रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला से संबंधित कर्मचारियों व अन्य व्यक्तियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में उपमंडलाधिकारी कल्पा डा मेजर शशांक गुप्ता, सहायक आयुक्त डॉ ओम प्रकाश यादव, पुलिस उप अधीक्षक नवीन झालटा, तहसीलदार कल्पा अभिषेक बरवाल, उप निदेशक बागवानी भूपेंद्र नेगी, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक धनवीर ठाकुर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कविराज नेगी सहित अन्य अधिकारी गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

संगड़ाह महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र परिषद समारोह का भव्य आयोजन

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), आज दिनांक 26-2-2026 को राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह (GC Sangrah) में…

3 hours ago

सिरमौर में पहली बार वन अधिकार कानून के तहत मिलेंगे भूमि पट्टे

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला मुख्यालय नाहन में आज वन अधिकार कानून, 2006 के…

3 hours ago

चिरगांव, शिमला में कथित अपहरण प्रकरण में शिमला पुलिस द्वारा त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),कल प्रातःकाल शिमला पुलिस को चांसुल रिज़ॉर्ट, चिरगांव से…

9 hours ago

गेयटी थिएटर शिमला में देवभूमि शिखर सम्मान समारोह आयोजित, प्रेमपाल आर्य हुए सम्मानित।

राजगढ़ (निशेष शर्मा , संवाददाता),देवभूमि कला मंच द्वारा 22 फरवरी 2026 को गेयटी थिएटर में…

9 hours ago

साम्राज्यवादी अमेरिका-भारत व्यापार समझौता व देश की संप्रभुता पर हो रहे हमले के खिलाफ रामपुर में विरोध प्रदर्शन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी ,संवाददाता ) सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर ने पार्टी की केंद्रीय कमेटी…

1 day ago

बड़ी खबर : सोलन पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को लिया हिरासत में

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), शिमला में एआई समिट प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस…

1 day ago