मुख्य समाचार

मंडी : जोनल अस्पताल अस्पताल में पुलिस हिरासत से भागा चिट्टा तस्कर

मंडी (नितेश सैनी),

मंडी पुलिस जहां नशा के सौदागरों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है, तो कुछ नशा तस्कर अब पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा ही मामला उस समय मंडी में देखने को मिला जब मंडी पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े गए 3 आरोपीयों में से 2 आरोपियों को स्वास्थ्य जांच के लिए जोनल अस्पताल मंडी लाया। यहां जांच के दौरान एक आरोपी ने भागने की कोशिश की परन्तु वह नाकाम रहा। महज चंद ही मिनट में आरोपी को अस्पताल परिसर में पकड़ लिया गया।

मामला मंगलवार शाम का बताया जा रहा है। जब आरोपियों के स्वास्थ्य बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया था। थोड़ी देर अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा रहा पर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी के भागने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि आरोपी भागने का प्रयास कर रहा है और इस दौरान लोगों की काफी भीड़ भी उमड़ी है।

बता दें कि हाल ही में मंडी पुलिस ने तीन आरोपियों को पधियूं गांव से 22.3 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया | इन तीनों को ही चिट्टे के सेवन की लत भी है | पुलिस की हिरासत में जब इन्हें चिट्टा नहीं मिला तो इनकी तबीयत बिगड़ने लग गई | दो आरोपियों को स्वास्थ्य जांच के लिए जोनल हास्पिटल मंडी ले जाया गया था।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

5 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

5 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

6 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

6 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

8 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

8 hours ago