राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
विकासखंड राजगढ़ के अंतर्गत आने वाली डिंबर पंचायत के झंडा चौकी जी में पच्छाद विधायक रीना कश्यप ने शीश नावाया और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर उपस्थित लोगों द्वारा अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत करवाया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो भी क्षेत्र की समस्या है उन्हें समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास उनके द्वारा किए जाएंगे। उन्होंने मेला ग्राउंड के निर्माण के लिए ₹5,00,000 की घोषणा की, साथ ही मेला कमेटी को 51 हजार रुपए और महिला मंडल को 21,000 रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा सम्मानित भी किया गया और गुरु झल्ला वरुण द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मेला पंचमी चौकी झंडा जी की कमेटी ने इस घोषणा के लिए विधायक का धन्यवाद किया।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…