मुख्य समाचार

राजगढ़ में 108 एम्बुलेंस में गूंजी बच्चे की किलकारी

ब्यूरो रिपोर्ट, राजगढ़

जिला सिरमौर के राजगढ़ में 108 एम्बुलेंस में फिर एक बच्चे की किलकारी गूंजी | 108 एम्बुलेंस में तैनात इएमटी शुभम तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दोपहर के समय एक गर्भवती महिला जिसका नाम पूजा देवी पत्नी विजेंदर दीदग निवासी को दीदग से राजगढ़ अस्पताल ले जाया जा रहा था | लेकिन चुरवाधार के समीप महिला को प्रसव पीड़ा बहुत तेज हो गई थी, जिसे सहन करना बहुत ही मुश्किल था | फिर 108 एम्बुलेंस में तैनात इएमटी शुभम तोमर ने निर्णय लिया कि महिला का प्रसव एम्बुलेंस में ही करवाया जाए | जिसके बाद इएमटी शुभम तोमर ने चुरवाधार के समीप 108 एम्बुलेंस में ही महिला का सुरक्षित प्रसव करवा दिया | इस दौरान महिला व बच्चा दोनों स्वस्थ है | शुभम तोमर ने बताया कि रास्ते में महिला की तबियत बहुत खराब हो चुकी थी, इस दौरान उन्होंने यह निर्णय लिया और पूजा देवी का सफलतापूर्वक प्रसव करने में सफलता हासिल की | इस दौरान उनके साथ पायलट देशराज तोमर भी मौजूद थे | उसके बाद महिला और बच्चे को सिविल अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया गया |

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

8 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

8 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

9 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

9 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

15 hours ago