मुख्य समाचार

डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर विधान सभा अध्यक्ष ने गहरा दु:ख प्रकट किया

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने आर्थिक सुधारों के नायक एवं प्रणेता डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। अपने शोक सन्देश में विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह वैश्विक अर्थव्यवस्था के शिल्पकार, सादगी और सरलता के महाधनी और भारत की विशिष्टता को विश्व पटल पर विराजमान करने वाले महामानव थे।

कुलदीप पठानियां ने कहा मैं अपनी ओर से विनम्रता की बेमिसाल शख्स्यित, बेजोड़ अर्थशास्त्री तथा सौम्य व्यक्तित्व के मालिक डॉ मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित करता हूँ।कुलदीप पठानियां ने कहा कि विश्व ने डॉ मनमोहन सिंह के रूप में एक महान नेता को खो दिया है, जिन्हें पूरा विश्व इतिहास में याद रखेगा तथा उनके आर्थिक सुधारों की हमेशा मिसालें पेश की जाएँगी। पठानियां ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह का वित्त मंत्री तथा प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल स्वर्णिम एवं र्स्वोच्च कार्यकाल रहा है, जिसे पूरा विश्व कभी भुला नहीं पाएगा। पठानियां ने पवित्र दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की ईश्वर से कामना की है। इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है तथा दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

59 minutes ago

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

1 day ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

1 day ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 day ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago