Uncategorized

ठियोग के गांव मनलोग में रिहायशी मकान जलकर राख, 5 परिवार बेघर

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

बीती रात जिला शिमला के उपमंडल ठियोग के गांव मनलोग में रिहायशी मकान जलकर राख हो गया | जिसमें 5 परिवार बेघर हो गए | प्रदीप पुत्र हीरू राम, मदन पुत्र हीरू राम, राकेश पुत्र हीरू राम, धनी राम पुत्र कमला राम व प्रकाश पुत्र धनी राम के रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई | गनीमत रही कि इस आगजनी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। कलिंड पंचायत में आगजनी की घटना से 18 कमरे स्वाह हो गए | हालांकि ग्रामवासी आग बुझाने के लिए इकट्ठा हुए, लेकिन पानी न होने की वजह से सबके सामने मकान जलकर राख हो गए और लोग देखते ही रह गए | वहीं इस घटना से IPH विभाग और PWD विभाग की पोल भी खुल गई |

पंचायत के उपप्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए फौरी राहत की मांग की है | उन्होंने कहा कि प्रशासन व अग्निश्मन विभाग से बात की गई है, लेकिन रोड की हालत इस कदर है कि यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियां नहीं आ सकती है | आज प्रशासन ने भी मौके पर पहुंच कर बेघर हुए लोगों को फौरी राहत के रूप में 10,000 का अनुदान भी दिया है |

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

5 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

6 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

6 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

6 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

12 hours ago