मुख्य समाचार

शिमला शहर में बर्फ़बारी से निपटने के लिए क्यूआरटी का गठन : डीसी

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

28 फरवरी तक शिमला शहर में मुस्तैद रहेगा दल : अनुपम कश्यप

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज शिमला शहर में बर्फ़बारी से निपटने के लिए गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल के सदस्यों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने कहा कि दल के सदस्यों की तैनाती होम गॉर्ड की तीसरी बटालियन से की गई है। यह दल शिमला शहर में बर्फ़बारी के दौरान आपदा से निपटने के लिए 28 फरवरी, 2024 तक तैनात रहेगा। उन्होंने दल के सदस्यों से बर्फ़बारी के दौरान किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा ताकि आमजन को इस दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सदस्यों के साथ बर्फबारी से निपटने को लेकर विस्तृत चर्चा भी की।

उपायुक्त ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए सभी प्रकार के औजारों की अत्यंत आवश्यकता रहती है। दल को जल्द ही सभी औजार भी उपलब्ध किये जायेंगे। बता दे कि हाल ही में जिला शिमला में बर्फ़बारी से निपटने के लिए आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि शिमला शहर में बर्फ़बारी से निपटने लिए एक त्वरित प्रक्रिया दल का गठन किया जाए। जिसके फलस्वरूप त्वरित प्रतिक्रिया दल का गठन किया गया। दल के सभी सदस्यों ने आज उपायुक्त से भेंट की। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago