राजनीति

भाजपा को ले डूबेंगे नए सलाहकार, पुराने भाजपाईयों में धधक रही असंतोष की ज्वाला : कांग्रेस

-हमीरपुर के एक भाजपा विधायक सबसे बड़े अवैध खनन माफिया

-पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश की संपदा को दोनों हाथों से लुटाया

शिमला। कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार, रणजीत सिंह राणा और कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने संयुक्त प्रेस वक्तव्य में कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद राजेंद्र राणा और आशीष शर्मा स्वामी भक्ति दिखाने के लिए तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी भाजपा के नेताओं को आज इन नई भाजपा के नेताओं से सबसे बड़ा खतरा पैदा हो गया है और पुराने भाजपाईयों में असंतोष की ज्वाला धधक रही है। तीनों नेताओं ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पूरी तरह से स्थिर है और अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता पहले भी सरकार बनाने की तारीख देते आए हैं, लेकिन जनता ने उनके ऑपरेशन लोटस को खारिज करते हुए कांग्रेस विधायकों की संख्या को फिर से 40 पर पहुंचा दिया है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा में सलाहकारों की एक नई-नई फौज तैयार हुई है जो प्रदेश के हितों के विरूद्ध दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नए सलाहकार भाजपा को ले डूबेंगे। जो कांग्रेस के नहीं हुए, वे भाजपा के क्या होंगे। कांग्रेस सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाने वाले अपने कारनामों को भूल गए हैं।
उन्होंने कहा कि हमीरपुर से एक भाजपा विधायक अवैध खनन के सबसे बड़े माफिया हैं। पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश के हितों की नीलामी की गई और डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की सम्पदा को लुटा दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बंद कर मात्र एक वर्ष में 2200 करोड़ रूपये से अधिक का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है और इस पैसे से प्रदेश के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री योजनाएं बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो वर्ष से कम अवधि में कांग्रेस सरकार ने जनता को दी गई 10 गारंटियों में से पांच को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन पांच गारंटियों को पूरा करने के लिए एक वर्ष में अर्जित किए गए अतिरिक्त राजस्व से कम धनराशि खर्च की गई

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago