मुख्य समाचार

काउंसलर के बाद अब आस्ट्रेलिया में डिप्टी मेयर चुने गए मंडी के अभिषेक अवस्थी

मंडी (नितेश सैनी) : आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के महानगर ग्रेटर बेंडिगो में काउंसलर का चुनाव जीतने के बाद अब अभिषेक अवस्थी को वहां पर डिप्टी मेयर चुना गया है। यह चुनाव 19 नवंबर को वहां चुनकर आए हुए सभी काउंसलर द्वारा किए गए मतदान के आधार पर हुआ है। अभिषेक अवस्थी ने काउंसलर का चुनाव जीतने के बाद डिप्टी मेयर के पद के लिए आवेदन किया था। उनके साथ अन्य प्रतिभागी भी मैदान में थे। आस्ट्रेलिया के नियमों के तहत मेयर और डिप्टी मेयर जैसे पदों के लिए आवेदन करने वालों को सभी काउंसलर के समक्ष अपना विजन रखना होता है और उसी के आधार पर काउंसलर वोट करते हैं। वहां चुनकर आए कांउसलर को अभिषेक अवस्थी का विजन पसंद आया और उसी आधार पर उन्हें ग्रेटर बेंडिगो का अगला डिप्टी मेयर चुना गया है। उनके साथ मेयर के रूप में एंड्रिया मेटकॉफ को चुना गया है। अभिषेक अवस्थी ने उन्हें डिप्टी मेयर चुने जाने के लिए सभी का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 2024 को उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसके बाद वे विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल एक वर्ष का होगा। आस्ट्रेलिया के नियमों के तहत वहां पर मेयर और डिप्टी मेयर को एक वर्ष के लिए ही चुना जाता है जबकि काउंसलर के रूप में चुनकर आए प्रतिनिधियों का कार्यकाल 4 वर्ष का होता है। हर वर्ष मेयर और डिप्टी मेयर की परफॉर्मेंस के आधार पर फिर से उनका चुनाव होता है।

17 वर्षों से आस्ट्रेलिया में रह रहे हैं अभिषेक अवस्थी
मंडी शहर के लोअर समखेतर निवासी 41 वर्षीय अभिषेक अवस्थी वर्ष 2008 से आस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। 2008 में उन्हें लेट्रॉब यूनिवर्सिटी में दाखिला मिला और यहां से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके साथ ही पार्ट टाइम जॉब भी की। अभिषेक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार आगे बढ़ते रहे। आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य की सरकार के कई महत्वपूर्ण पदों का दायित्व संभाला। मौजूदा समय में अभिषेक विक्टोरिया की राज्य सरकार के रिजनल फूड सिक्योरिटी में सीईओ का दायित्व भी संभाल रहे हैं। उन्हें वर्ष 2015 में आस्ट्रेलिया की नागरिकता मिल चुकी है। वे वहां अपनी धर्मपत्नी अनीमा और बेटी अग्नि के साथ रह रहे हैं। अभिषेक के पिता सुरेंद्र पाल बीबीएमबी से सेवानिवृत हुए हैं जबकि माता चंपा शर्मा गृहणी है। अब अभिषेक अवस्थी आस्ट्रेलिया के ग्रेटर बेंडिगो में डिप्टी मेयर की भूमिका में अपना दायित्व संभालने जा रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

11 hours ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

17 hours ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

2 days ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

2 days ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

2 days ago