Uncategorized

आतंकियों के साथ जम्मू में हुई मुठभेड़ में नायब सूबेदार राकेश कुमार शहीद, कल सुबह मंडी पहुंचेगी पार्थिव देह

मंडी (नितेश सैनी) :जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आंतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना में सेवाएं रहें मंडी जिला के बल्ह उपमंडल के नायब सूबेदार राकेश कुमार शहीद हो गए हैं। कल सुबह 10 बजे शहीद की पार्थिव देह हेल्किॉपटर के माध्यम से मंडी शहर स्थित कांगणीधार हैलिपैड़ पहुंचेगी। जहां से सेना की गाड़ी के माध्यम से शहीद की पार्थिव देह उनके पैतृव गांव बरनोग लाया जाएगा। जिसके बाद तिरंगे में लिपटे शहीद नायब सूबेदार राकेश कुमार को अंतिम विदाई दी जाएगी। शहीद राकेश कुमार की शहादत के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। राकेश कुमार की शहादत पर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खविंदर सिंह सूक्खू व पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, नाचन विधायक विनोद कुमार सहित अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रंदाजलि अर्पित की है। एसडीएसम बल्ह समृतिका नेगी ने शहीद नायब सूबूदार राकेश कुमार की शहादत की पुष्टि की है।बता दें कि बल्ह उपमंडल के बरनोग के निवासी शहीद नायब सूबेदार राकेश कुमार भारतीय सेना की 2 पैरा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। राकेश कुमार 2001 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। शहीद नायब सूबेदार राकेश कुमार ने 42 साल की उम्र में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहादत का जाम पिया है। शहीद नायब सूबेदार राकेश कुमार अपने पीछे माता भटटी देवी, पत्नी पिया, 14 वर्षीय यश्यवी बेटी व 9 वर्षीय बेटा प्रणय छोड़ गए हैं। उनकी शहादत से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Himachal Darpan

Recent Posts

“बजट 2026-27 में हिमाचल को ₹20,365 करोड़ की हिस्सेदारी, विकास को नई गति” : सुरेश कश्यप

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप…

8 minutes ago

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में ‘हराइजन’ कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने प्रदर्शित किया हुनर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 2 मार्च 2026 को​ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह की…

24 minutes ago

कीरतपुर–नेरचौक फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार की मौत

बिलासपुर (मंदीप रना ,संवाददाता ), किरतपुर साहिब–नेरचौक फोरलेन मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क…

1 hour ago

मखनूमाजरा फायरिंग मामले में तीन हमलावरों की पहचान, बद्दी पुलिस की 5 विशेष टीमों की संयुक्त कार्रवाई जारी

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), बद्दी के मखनूमाजरा क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के…

2 hours ago

प्रशिक्षण के दौरान बीमार हुई महिला आरक्षी नेहा का निधन, आज गांव में अंतिम संस्कार

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के भानत पंचायत के मनोण गांव से संबंध रखने…

3 hours ago

राजगढ़ में 6.90 करोड़ लोन विवाद, गिरवी संपत्ति से छेड़छाड़ का केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़: State Bank of India की स्ट्रेस्ड एसेट्स रिकवरी ब्रांच, शिमला की शिकायत…

5 hours ago