सुरजीत नेगी/ रामपुर बुशहर: शिमला जिले के रामपुर दौरे के दौरान, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 1500 मेगावाट के नाथपा झाखडी जलविद्युत परियोजना स्थल भी गए। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उनके साथ थी। राज्यपाल अंडरग्राउंड टनल और टरबाइन परिक्षेत्र गए, जहां परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने उन्हें परियोजना की इंजीनियरिंग से अवगत करवाया। राज्यपाल को एक प्रस्तुति के द्वारा उपलब्धियां एवं अन्य गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। महाप्रबंधक इलेक्ट्रिकल विकड महाजन और पंकज चौधरी ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
राष्ट्र के लिए ऊर्जा क्षेत्र में एसजेवीएनएल का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि लाभ की कुछ संस्थाओं में यह भी शील है इसलिये यह केंद्र सरकार का एक महत्वपूर्ण एसेट कहा जा सकता है। उन्होंने कहा नाथपा झाकड़ी पन विद्युत परियोजना इंजीनिरिंग का अदभुत नमूना है और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत विभिन्न गतिविधियों को कार्यान्वित कर रहे हैं, जो प्रशंसनीय हैं। बाद में, राज्यपाल ने हार्ड कोटिंग चैम्बर का दौरा भी किया। इससे पूर्व, प्रधान सलाहकार, एसजीवीएनएल ने राज्यपाल का स्वागत किया और परियोजना क्षेत्र का दौरा करने के लिए आभार व्यक्त किया। राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…