Categories: Uncategorized

योधराज ठाकुर बने ठियोग ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

विकास शर्मा ( शिमला ब्यूरो ) : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ठियोग ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर योधराज ठाकुर को नियुक्त किया है। यह निर्णय पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों के परामर्श से लिया गया है।योधराज ठाकुर कुमारसैन उपमंडल क्षेत्र के बडागांव से सम्बन्ध रखते है एवं समर्पित और अनुभवी किसान नेता हैं, जिन्होंने वर्षों से क्षेत्र के किसानों के मुद्दों को उठाने और उनके हक की आवाज को बुलंद करने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी नियुक्ति से ठियोग ब्लॉक के किसानों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से कांग्रेस के मंच पर प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी। योधराज ठाकुर ने हमेशा से किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है और उनके हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया है।इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव ने योधराज ठाकुर को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनकी नेतृत्व क्षमता से ठियोग के किसानों के मुद्दों को और मजबूती से उठाया जाएगा। योधराज ठाकुर ने इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस पार्टी का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वह किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे।कांग्रेस पार्टी के इस निर्णय से ठियोग ब्लॉक के किसानों में उत्साह का माहौल है। योधराज ठाकुर की नियुक्ति से किसानों को उम्मीद है कि उनके मुद्दों को प्राथमिकता के साथ हल किया जाएगा और उन्हें उनका हक दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

43 minutes ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

1 hour ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

1 hour ago

ऊना में आईएसओ पीडीएस सर्टिफाइड मॉडल पर खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें

ऊना ( अक्की रत्तन , संवाददाता ), ऊना 6 फरवरी: ज़िला ऊना में आईएसओ पीडीएस…

3 hours ago

संगड़ाह में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरी; एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह में वीरवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया,…

7 hours ago

रामपुर में युवती की फंदे पर लटकी मिली लाश, अस्पताल में मृत घोषित

रामपुर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ) रामपुर के साथ लगते डकोलरक्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती…

23 hours ago