निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़।:”बेटियां हर क्षेत्र में बढ़ रही आगे ” यह बात नीतू कुमारी ने साबित कर दी , सिरमौर जिला के भूटली गांव की नीतू कुमारी की शादी कुछ साल पहले चाढना गांव के लिए हुए थी ।शादी के बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई को जारी रखा और नीतू ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी कड़ी मेहनत और परिश्रम से UGC NET परीक्षा में न केवल तीन बार नेट (सहायक प्रोफेसर के लिए योग्यता) पास किया, बल्कि एक बार JRF (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) भी हासिल की। नीतू कुमारी को 99.78 Percentile और देशभर में 63वीं रैंक के साथ टॉप 1% में जगह मिली । नीतू कुमारी ने जिला सिरमौर का नाम रोशन किया है। नीतू कुमारी ने इस सफलता का श्रेय माता पिता, और शादी के बाद पति और परिवार का भरपूर सहयोग रहा है जिनके सहयोग से यह मुकाम हासिल हुआ है,नीतू कुमारी ने बारवीं की पढ़ाई साइंस स्ट्रीम में बोगधार से पूरी करने के बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज कंडाघाट से तीन वर्ष का डिप्लोमा कंप्युटर साइंस इंजीनियरिंग में पूरा किया। उसके बाद बीटेक अटल बिहारी वाजपेयी सरकारी इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, प्रगतिनगर से 80% अंक के साथ पूरी की। उसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्व -विद्यालय से कंप्युटर साइंस में M.Tech. 85% के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया। नीतू कुमारी की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और नीतू कुमारी औरों के लिए भी प्रेणना का स्तोत्र बनी है
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…