Uncategorized

शिमला में 94 पिछड़ी पंचायतें है इन क्षेत्रों का विकास होना अनिवार्य :उपायुक्त शिमला

जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां बचत भवन सभागार में वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु पिछड़ा उपक्षेत्र योजनान्तर्गत बजट प्राधिकरण के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अन्य पिछड़ा क्षेत्र योजना के अंतर्गत विकास खंड वार विभिन्न मदों एवं विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।  जिला उपायुक्त ने सभी अधिकारिओं को योजना के अंतर्गत दिशा निर्देश, वित्तीय नियमों एवं सभी औपचारिकताओं को पूर्ण कर कार्य करने के निर्देश दिए ताकि योजना का लाभ पिछड़े क्षेत्र के लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। इसी दृष्टि से सभी अधिकारी कार्य कर लंबित विकास कार्यों को पूरा करें ताकि पिछड़े क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि जिला शिमला में 94 पिछड़ी पंचायतें है जिसमे से कुपवी एवं छोहारा विकास खंड पूर्ण रूप से पिछड़ा क्षेत्र है। उन्होंने इन दो विकास खंड में और अधिक ध्यान देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि फील्ड अधिकारियों को वहां की आवश्यकता अनुरूप प्रस्ताव तैयार करे ताकि पैसों का सदुपयोग हो सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी जो भी प्रस्ताव तैयार कर रहे है उसे सम्बंधित जनप्रतिनिधि के साथ भी चर्चा किया जाना चाहिए ताकि वहां की मांग अनुरूप प्रस्ताव तैयार हो। उन्होंने अधिकारियों को 15 नवंबर तक प्राथमिकता के आधार पर अच्छी परियोजनाओं के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए ताकि उसकी अनुमति प्रदान की जा सके और क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिल सके। उन्होंने लंबित विकास कार्यों को भी गति प्रदान करने की बात कही ताकि योजनाओं का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल सके।  बैठक में अतिरिक्त जिला उपायुक्त अभिषेक वर्मा, जिला योजना अधिकारी, जिला के समस्त खंड विकास अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

Himachal Darpan

Recent Posts

एक साल में 500 ऑपरेशन कर सर्जरी विभाग ने बनाया कीर्तिमान, 450 लेप्रोस्कोपिक गॉल ब्लेडर सर्जरी सफल

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ) सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के सर्जरी विभाग ने एक…

1 hour ago

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

18 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

18 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

18 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

19 hours ago