Uncategorized

जिला शिमला में मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष की हुई शुरुआत

उपायुक्त ने स्वयं आगे आकर कोष में जमा की 51 हजार रुपये की राशि

जिला शिमला में मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष की शुरुआत आज उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने स्वयं आगे आकर कोष में 51 हजार रुपये की राशि जमा कर की। उन्होंने इस सन्दर्भ में जिला के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन से अपना योगदान देने का आह्वान किया ताकि चिल्ड्रन ऑफ़ द स्टेट को इसका लाभ मिल सके। 

बता दे कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के सन्दर्भ में आज बैठक का आयोजन भी किया गया था जिसमें सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई थी। बैठक के दौरान ही उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने विभागीय अधिकारियों से कोष के बैंक खाते के जानकारी हासिल की और अपने खाते से मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में अंशदान किया। उपायुक्त ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति सुख आश्रय कोष में अपना अंशदान करना चाहता है तो वह हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक छोटा शिमला की शाखा के अकाउंट नंबर 435101102487 तथा IFSC कोड HPSC0000438 में जमा कर सकता है। 

अनुपम कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष की स्थापना जिला स्तर पर भी की गई है जिसमें कोई भी व्यक्ति, संस्था या कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत अंशदान कर सकते है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के कुल संग्रह का 50 प्रतिशत राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में जमा किया जायेगा तथा 50 प्रतिशत जिला स्तर के मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में जमा रहेगा। जिला स्तरीय मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के तहत संग्रह के लिए विशेष अभियान भी आयोजित किया जाएगा। 

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago