Uncategorized

वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला शिमला द्वारा वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉक्टर राकेश प्रताप के दिशा निर्देशानुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली में किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कृति ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को आयोडीन की कमी से होने वाले विकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था में आयोडीन की कमी से गर्भपात, मृत प्रसव, जन्मजात विसंगतियां और बच्चों में मंद मानसिक और शारीरिक विकास, गर्दन में सूजन, कम बुद्धि का स्तर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन सभी से बचने के लिए हमें रोजाना अपने आहार में आयोडीन युक्त खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल करना चाहिए ।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉक्टर राकेश प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य आयोडीन युक्त नमक के सेवन को बढ़ावा देना है, जो आयोडीन की कमी को रोकने में मदद करता है। आयोडीन युक्त नमक के सेवन से हमारे शरीर को आवश्यक आयोडीन मिलता है, जो थायराइड ग्रंथि के कार्य को नियंत्रित करने में मदद करता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला ने जन साधारण से आवाहन किया कि  इस दिवस के अवसर पर आयोडीन युक्त नमक के सेवन को बढ़ावा देने का संकल्प लें और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं । इस अवसर पर डिक्लेमेशन और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए गए ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago