हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के संदर्भ में समर्थ 2024 का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रदेश में लोगों को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
समर्थ-2024 के तहत सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता अभियान की इस कड़ी में आज हिमाचल कला मंच सरोग के कलाकारों द्वारा नारकंडा व कुमारसैन में नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से स्थानीय लोगों को भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, आगजनी जैसे विषयों पर जागरूक किया गया। कलाकारों ने लोगों को भूकंप से निपटने की तैयारी और सुरक्षा के लिए उठाये जाने वाले आवश्यक कदम के बारे में भी जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर नारकंडा की प्रधान सुरेन्द्र भण्डारी, आईटीआई कुमारसैन के प्रधानाचार्य सतीश कुमार, कुमारसैन के उप-प्रधान सतीश शर्मा तथा काफी संख्या में लोग स्थानीय उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…