Uncategorized

गोकुल बुटैल ने किया डिजिटल हेल्पलाइन का शुभारंभ

शिमला : मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार आईटी नवाचार, डिजिटल तकनीक एवं गवर्नेंस गोकुल बुटैल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हमेशा तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा दिया है और इसी सोच के साथ कार्य करते हुए ई-सेवाओं को बढ़ाकर 275 तक पहुँचाया गया है ताकि लोगों को घर बैठे सभी सेवाओं का लाभ उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता टेक्नोलॉजी डिलीवरी है और इसी दिशा में कार्य करते हुए आने वाले समय में इन ई-सेवाओं को और बढ़ाकर 300 से अधिक कर दिया जाएगा।गोकुल बुटैल आज महली में डिजिटल तकनीक एवं गवर्नेंस विभाग कार्यालय आईटी भवन के सभागार में डिजिटल हेल्पलाइन का शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस डिजिटल हेल्पलाइन को सरकारी विभागों के अधिकारियों के लिए बनाया गया है ताकि लोगों को सेवा प्रदान करने में आ रही समस्याओं का निदान त्वरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस हेल्पलाइन को मुख्यमंत्री सेवा संकल्प के साथ जोड़ा गया है। किसी भी ई-सेवा एप्लीकेशन एवं पोर्टल से जुड़ी समस्या के लिए सरकारी विभागों के अधिकारी हेल्पलाइन नंबर 0177-3525101/02 पर समर्पक कर सकते हैं। हर पंजीकृत समस्या के लिए एसएमएस के माध्यम से एक टिकट नंबर जनरेट किया जाएगा जिससे समस्या समाधान प्रक्रिया को ट्रैक किया जा सकता है। 

ई-सर्विसेज की साल में होती हैं 20 लाख ट्रांजेक्शन 
उन्होंने कहा कि इन ई-सर्विसेज की साल में 20 लाख ट्रांजेक्शन होती हैं जिससे यह पता लगता है की लोग इन सेवाओं का भरपूर लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ई-विधान की शुरुआत वीरभद्र सिंह की सरकार के समय में हुआ था और इसका अनुसरण आज राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2 साल में प्रदेश आईटी के क्षेत्र में दक्षिण भारतीय राज्यों से आगे निकल जायेगा। गोकुल बुटैल ने कहा कि सर्वे कार्य सरकार के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि नीति निर्धारण इसके बाद ही आरंभ होता है। उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध करवाने में यह सर्वे मदद करेंगे।
शिमला और कांगड़ा में बन रहे आईटी पार्क 

गोकुल बुटैल ने कहा कि प्रदेश में 2 आईटी पार्क कांगड़ा और शिमला में बनाये जा रहे हैं ताकि प्रदेश के शिक्षित युवाओं को रोजगार के लिए अन्य राज्यों की ओर रुख न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना है। सचिव, डिजिटल तकनीक एवं गवर्नेंस, रखिल काहलों ने सभी का धन्यवाद किया और विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की।निदेशक, डिजिटल तकनीक एवं गवर्नेंस, डॉ निपुण जिंदल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विभाग द्वारा किए जा रहे नए कार्यों और नवाचारों की जानकारी दी।इस दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा ई-डिस्ट्रिक्ट के तहत उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सेवाओं का डेमो ऑनलाइन दिया गया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न सर्वे ऍप्लिकेशन्स की जानकारी भी दी। 

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago