पुलिस थाना श्री रेणुका जी में रोड सेफ्टी क्लब की एक विशेष बैठक थाना प्रभारी प्रियंका चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में मुख्य रूप से दादाहू बाजार मे अतिक्रमण व ट्रैफिक व्यवस्था को सही करने बारे विचार विमर्श किया गया। इस बैठक मे ददाहू बाजार में सुबह 8:15 से 9:15 तक गाड़ियों की लोडिंग व अनलोडिंग नहीं होगी साथ ही सायं 2:30 से 3:30 व 4:45 से 5:45 तक भी गाड़ियों की लोडिंग व अनलोडिंग नहीं होगी ।ददाहू बाजार में पुलिस गुमटी के पास जो खाले के ऊपर एम्बुलेंस रोड बना है उसे पर से अतिक्रमण हटाया जाएगा । थाना श्री रेणुका जी से श्री रेणुका जी बांध कार्यालय तक नाहन रोड के दोनों तरफ गाड़ियों की पार्किंग नहीं होगी ।प्रेशर हॉर्न व तेज गति वाले दोपहिया वाहन चालकों पर अंकुश लगाया जाएगा ।मेला श्री रेणुका जी के दौरान बेड़ोन गांव से ही मुख्य पैदल मार्ग निकलता है इसलिए रात के समय यहां पुलिस कर्मचारीयों की ड्यूटी लगाई जाएगी । मेला श्री रेणुका जी के दौरान जब शोभायात्रा आती है तब देवशिला के नजदीक शोभायात्रा के दौरान यातायात बंद कर दिया जाएगा । ददाहू बाजार में पीली पट्टी (Yellow Line) लगाने हेतु जिला प्रशासन से अनुरोध किया जाएगा। तीखे मोड़ों पर शीशे लगाए जाएंगे ।
इस बैठक में ग्राम पंचायत प्रधान पंकज गर्ग जी ,RVN स्कूल के प्रबंध निदेशक राजेंद्र ठाकुर नवदुर्गा आईटीआई बेड़ोन के प्रबंध निदेशक इंद्रप्रकाश गोयल , पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह व्यापारी राजन गोयल नरेश गोयल ,भारत भूषण ,एडवोकेट वरुण शर्मा ,पत्रकार योगेंद्र अग्रवाल, दीपक जोशी अमित अग्रवाल , हेमंत चौहान व मुख्य आरक्षी वीरेंद्र सिंह तथा अन्य सदस्यों ने भाग लिया।सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए बैठक संपन्न हुई
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…