Uncategorized

ग्लैमर की दुनिया में पूजा ठाकुर ने बनाई अपनी पहचान, मिस शान-ए-हिमाचल सीजन -5 का ख़िताब किया अपने नाम

सोलन, ब्युरो : पिछले कुछ महीनों से चल रही प्रतियोगिता का फाइनल नादौन के राजेन्द्र पैलेस में हुआ मिस एंड मिसिज शान-ए-हिमाचल के ग्रैंड फिनाले ने पूरे प्रदेश में एक कामयाबी की मिशाल पेश की है और इसको साकार किया है – विशाल इवेंट गुरू कंपनी ने। आपको बता दें कि पिछले कई वर्षों से विशाल इवेंट गुरू कंपनी अपने प्रदेश में नारी सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। इसके लिए सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग, मॉडलिंग, राइटिंग अलग-अलग फील्ड से प्रदेश की छुपी टैलेंटेड प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ाने में कार्य कर रही है। मिस एंड मिसिज शान-ए-हिमाचल के सीजन -5 के ग्रैंड फिनाले का शानदार आयोजन किया, जिसमें फाइनलिस्ट हुई 15 कन्टस्टेंट ने पार्टिसिपेट किया।

इसी दौरान रैंपवॉक एवं क्यू एंड ए सेशन के आधार पर ज्यूरी हैड पूनम महाजन,और गुरपल कौर द्वारा प्रदेश की बेटी “पूजा ठाकुर ” को शान-ए-हिमाचल सीजन -5 का विनर घोषित किया।

फिनाले में पूजा ठाकुर ने ग्रूमर की भूमिका निभाई।

फिनाले के अंतिम क्षणों में सम्मान वितरित किए गए, जिसमें कम्पनी के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर पंडित विशाल शर्मा ने पूजा को मोमेंटो और क्राउन देकर सम्मानित किया और इसके साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं दी। पूजा ठाकुऱ गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओचघाट मै अध्यापक के पद पर कार्यरत है अध्यापक के साथ मॉडलिंग में उनकी रूचि ने उन्हें शान ए हिमाचल ख़िताब तक पहुँचाया, पूजा ठाकुर ने कहा इस तरीके की प्रतियोगिता के होने से हमें हमारे अंदर छुपी हुई प्रतिभाओ को बाहर लाने का मौका मिलता है

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस द्वारा नाबालिग चोर गिरोह का भंडाफोड़: 4 नाबालिग आरोपी पकड़े गए”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 20 मार्च 2026 को रात करीब 3:00 बजे…

16 hours ago

शिमला पुलिस ने गंभीर हमलों में की प्रभावी कार्रवाई

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस ने जिले में विभिन्न मामलों में सक्रिय…

17 hours ago

हिमाचल में फिर बदला मौसम: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताज़ा हिमपात, शीतलहर तेज, यातायात प्रभावित

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम…

18 hours ago

त्रिलोकपुर में बाला सुंदरी मंदिर के पास ऑटो पलटा, एक की मौत, चालक घायल

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), त्रिलोकपुर स्थित बालासुन्दरी मंदिर के पास बुधवार देर रात एक…

2 days ago

माजरा पुलिस की कार्रवाई: 20 वर्षीय युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),  सिरमौर पुलिस ने नशे के अभियान को जारी रखते हुए…

2 days ago

पांवटा साहिब में नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6.66 ग्राम चिट्टा के साथ एक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है…

2 days ago