शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व प्रदेश के मंत्रियों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का फोबिया हो गया है और वह जनता का ध्यान भटकाने के लिए दिन रात नड्डा को कोसने का काम कर रहे हैं । सरकार के मंत्री दिल्ली जाकर भाजपा नेताओं के आगे हाथ फैलाते हैं और शिमला आकर प्रधानमंत्री मोदी को और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को कोसने का काम करते हैं।
जेपी नड्डा का यह कहना कि केंद्र की मदद के बिना हिमाचल सरकार एक दिन भी नहीं चल सकती पूरी तरह से सत्य है क्योंकि हिमाचल प्रदेश सरकार के पास तो कर्मचारी को देने के लिए वेतन तक के लाले पड़े हैं और वही हाल प्रदेश के पेंशनर्स के लिए है। आज प्रदेश में जितना भी विकास हो रहा है वह केंद्र की ही देन है क्योंकि सारे कार्य केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के हो रहे हैं जबकि प्रदेश की स्थिति यह है कि यहां पर सड़कों में पेच लगाने तक का पैसा सरकार के पास नहीं है
जेपी नड्डा ने बिल्कुल सही कहा है कि केंद्र हर महीने 500 करोड़ रेवेन्यू फंड और ₹800 करोड़ टेक्स रिलीज करते हैं तब जाकर प्रदेश के कर्मचारियों को और पेंशनरों को वेतन और पेंशन मिल पाती है। जबकि मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम करते हैं और बजाय केंद्र सरकार का धन्यवाद करने के उल्टा केंद्र सरकार को कोसने का काम करते हैं जबकि नड्डा हिमाचल के सांसदों के साथ मिलकर हिमाचल को राहत दिलाने का काम करते हैं ताकि कांग्रेस की गलतियों का परिणाम प्रदेश की जनता को न भुगतना पड़े।
हिमाचल सरकार आपसी विरोधाभास में चल रही है मुख्यमंत्री कुछ और कहते हैं और प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री कुछ और कहते हैं । मुख्यमंत्री बल्क ड्रग पार्क को लेकर केंद्र सरकार के ऊपर गलत आरोप लगाते हैं और उप-मुख्यमंत्री दिल्ली जाकर जेपी नड्डा से ब्लक ड्रग पार्क का शीघ्र शुरू करवाने के लिए गुहार लगाते हैं मुख्यमंत्री नहीं चाहते कि बल्क ड्रग पार्क का कार्य शुरू हो क्योंकि जिस क्षेत्र में यह बनना है वह क्षेत्र उप-मुख्यमंत्री का
विधानसभा क्षेत्र है और उसके बनने से सीधा लाभ उनको मिलेगा इसलिए मुख्यमंत्री इस काम में हमेशा रोड़ा अटकाते हैं।
हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली को देखते हुए ही हरियाणा की जनता ने आज तीसरी बार वहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई है जिस तरह की झूठी गारंटीयां कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल में दी थी और 2 वर्ष के बाद एक भी पूरी नहीं हो पाई वही हथकंडा कांग्रेस हरियाणा में भी अपनाना चाहती थी लेकिन वहां की जनता ने कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब दिया है क्योंकि कांग्रेस सत्ता के लिए इसी मॉडल को पूरे देश में अपनाना चाहती थी लेकिन उसका यह खेल जनता की समझ में आ गया और अब यह खेल ज्यादा देर तक नहीं चल पाएगा।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 20 मार्च 2026 को रात करीब 3:00 बजे…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस ने जिले में विभिन्न मामलों में सक्रिय…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), त्रिलोकपुर स्थित बालासुन्दरी मंदिर के पास बुधवार देर रात एक…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस ने नशे के अभियान को जारी रखते हुए…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है…