Uncategorized

बहुमत से बनेगी हरियाणा में भाजपा सरकार : जयराम ठाकुर

मंडी: मंडी में पी.एम. विश्वकर्मा ट्रेनिंग सेंटर में मीडिया से रूबरू होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हरियाणा के अधिकांश एग्जिट पोल में यह दिखाया गया कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है। यही स्थिति हमने मध्य प्रदेश व छतीसगढ़ में भी देखी थी, लेकिन नतीजे इसके विपरित रहे। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार स्पष्ट रूप से बनती दिख रही है। निश्चित ताैर पर हरियाणा में बड़े बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा की जनता का अभिनंदन करता हूँ कि उन्होंने हिमाचल में कांग्रेस सरकार के हालात देख अच्छा निर्णय अपने मतों के माध्यम से दिया है। जनता समझ चुकी है कि देश में सिर्फ नरेंद्र भाई मोदी की ही गारंटी चलेगी और झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आई सरकारें कभी अपने वायदे पूरे नहीं कर पाएंगी क्योंकि कांग्रेस झूठ बोलकर जनता का वोट हासिल करती है। जितने के बाद जनता पर टैक्स का बोझ ही डालती है। उन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान बारे कहा कि हिमाचल में पार्टी 16 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को जल्द पूरा करेगी। 10 लाख से अधिक नए सदस्य बनाए जा चुके हैं।वहीं उन्होंने पी एम विश्वकर्मा योजना पर कहा कि इस योजना के लाभार्थियों के हुनर से ही देश का नवनिर्माण होने जा रहा है। केंद्र सरकार 18 प्रकार के पारंपरिक कारीगरों-शिल्पकारों को योजना के अंतर्गत लाई है। इस योजना में प्रशिक्षण के बाद विश्वकर्मा भाई-बहनों को 23 लाख तक का बिना गारंटी ऋण तक उपलब्ध करवाया जाएगा।साथ ही इन्हें 15 हजार तक की टूलकिट, स्किल ट्रेनिंग और स्टाइपेंड भी तीन हजार रुपये तक प्रदान किया जा है। उन्होंने सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे कारपेंटर, मेसन, हस्तकला के कारीगरों से आह्वान किया कि आप केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। इस मौके पर उनके साथ सदर के विधायक अनिल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, मेयर नगर निगम वीरेंदर भट्ट भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago