Categories: Uncategorized

एनएचपीसी ने नेपाल को बाढ़ राहत के लिए 1 करोड़ नेपाली रुपये की सहायता प्रदान की

नेपाल के माननीय प्रधानमंत्री श्री के.पी. शर्मा ओली महोदय को 7 अक्टूबर 2024 को काठमांडू में श्री आर.पी. गोयल, निदेशक (वित्त), एनएचपीसी द्वारा बाढ़ राहत सहायता राशि के रूप में 1 करोड़ नेपाली रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री रजनीश अग्रवाल, कार्यपालक निदेशक (एनएचपीसी नेपाल परियोजनाएं) भी उपस्थित थे।भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी और भारत सरकार का एक नवरत्न उद्यम एनएचपीसी ने नेपाल को बाढ़ राहत सहायता के रूप में 1 करोड़ नेपाली रुपये की राशि प्रदान की है। नेपाल के माननीय प्रधानमंत्री श्री के.पी. शर्मा ओली महोदय को 1 करोड़ नेपाली रुपये का चेक श्री आर.पी. गोयल, निदेशक (वित्त), एनएचपीसी द्वारा 7 अक्टूबर 2024 को काठमांडू में प्रदान किया गया। एनएचपीसी के निदेशक (वित्त) महोदय के साथ श्री रजनीश अग्रवाल, कार्यपालक निदेशक (एनएचपीसी नेपाल परियोजनाएं) और एनएचपीसी के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। यह योगदान नेपाल में हाल ही में आई बाढ़ के बाद राहत और पुनर्स्थापना के प्रयासों में नेपाल सरकार की सहायता के लिए प्रदान किया गया है, जो एनएचपीसी की अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।श्री आर.पी. गोयल, निदेशक (वित्त), एनएचपीसी ने नेपाल के माननीय प्रधानमंत्री महोदय को एनएचपीसी द्वारा नेपाल में क्रियान्वित की जा रही वेस्ट सेती, सेती रिवर- 6 तथा फुकोट कर्णाली परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि एनएचपीसी की इन तीनों परियोजनाओं से कुल 1844 मेगावाट जलविद्युत क्षमता विकसित होगी, जिसके लिए लगभग 40,000 करोड़ नेपाली रुपये का निवेश किया जाना है। एनएचपीसी की ये परियोजनाएं नेपाल में समृद्धि तथा समग्र प्रगति का एक नया अध्याय शुरू करेंगी।नेपाल के माननीय प्रधानमंत्री महोदय ने नेपाल में जलविद्युत ऊर्जा के विकास के लिए एनएचपीसी की प्रतिबद्धता तथा नेपाल में आई आपदा में सहायता के लिए एनएचपीसी की सराहना की। उन्होंने एनएचपीसी द्वारा नेपाल में क्रियान्वित की जा रही जलविद्युत परियोजनाओं से संबंधित सभी मुद्दों का आपसी बातचीत के माध्यम से शीघ्र समाधान करने का आश्वासन भी दिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago