Uncategorized

विभिन्न श्रेणी के 41 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू



आवेदक/आवेदिका का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश द्वारा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड लाॅ विल्ला बिल्डिंग अपोजिट बस स्टॉप ढांडा, पोस्ट ऑफिस टूटू, जिला शिमला द्वारा विभिन्न पदों के लिए 07 अक्तूबर, 2024 को प्रातः 11 बजे क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय यूएस क्लब शिमला में इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला एवं पुरुष के लिए स्क्यिोरिटी गार्ड के 30 पद तथा स्क्यिोरिटी सुपरवाइज़र के 05 पद निकाले गए हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं और ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए 62307-15543 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कोटी रिजाॅर्ट लिमिटेड, गांव सधोड़ा, पोस्ट आॅफिस बल्देयां, तहसील व जिला शिमला द्वारा विभिन्न पदों के लिए 07 अक्तूबर, 2024 को प्रातः 11 बजे होटल कोटी रिजाॅर्ट लिमिटेड, गांव सधोड़ा, पोस्ट आॅफिस बल्देयां, तहसील व जिला शिमला में इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि महिला एवं पुरुष के लिए असिस्टेंट स्टेवार्ड के 2 पद, रूम बाॅय के 2 पद तथा यूटी/डिश वाशर के 2 पद निकाले गए हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 5वीं और 10वीं होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए 94186-45246 पर सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 07 अक्तूबर, 2024 को प्रातः 11 बजे अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित उक्त स्थानों पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आवेदक/आवेदिका का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साईट  eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

एसजेवीएन की रामपुर परियोजना ने रचा इतिहास 2108 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन किया दर्ज

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), एसजेवीएन के 412 मेगावाट क्षमता वाले रामपुर जलविद्युत…

2 hours ago

नाहन के कांशीवाला का व्यक्ति  नशीले कैप्सूल और गोलियों समेत गिरफ्तार, SIU टीम की बड़ी कार्रवाई

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के नाहन में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…

3 hours ago

सोलन डाकमंडल की बड़ी उपलब्धि : 100 से अधिक डाक कर्मचारी किएगए पुरस्कृत

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल द्वाराडाक जीवन बीमा…

5 hours ago

नशा मामले में बड़ी कार्रवाई! सोलन SP ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला में पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त…

7 hours ago

हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…

9 hours ago

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अब दूसरी पत्नी भी हो सकती है पेंशन की हकदार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े एक अहम मामले में मानवीय…

9 hours ago