Uncategorized

भूगर्भ- वैज्ञानिकों की टीम करेगी राष्ट्रीय राजमार्ग नाहन से कुमारहट्टी तक का भूस्खलन सर्वेक्षण- एल. आर वर्मा

नाहन: हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, शिमला के निर्देशानुसार आज मंगलवार को भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग, चंडीगढ़ की दो सदस्यीय वैज्ञानिकों की टीम ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, सिरमौर एल. आर. वर्मा के साथ बैठक की।
इस भूवैज्ञानिक टीम का नेतृत्व वरिष्ठ भूगर्भ वैज्ञानिक, डब्ल्यू. कोरमे कर रहे हैं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि सरकार के दिशा- निर्देशों अनुसार गत वर्ष एवं इस वर्ष मानसून ऋतु के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग, 907-ए नाहन से कुमारहट्टी तक विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन की गतिविधियां देखी गई है। उन्होंने बताया कि भू-वैज्ञानिकों की इस टीम के द्वारा जिला सिरमौर के इन प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा व इसके साथ ही इसके समाधान हेतु प्रगति रिपोर्ट भी सरकार को भूवैज्ञानिक टीम द्वारा आगामी आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की जाएगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह बताया कि इस टीम के साथ नोडल-अधिकारी के रूप में राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय, नाहन से सूर्यकांत सेमवाल, उप- मंडल अधिकारी (राष्ट्रीय राजमार्ग) को आदेश दिए गए हैं। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर से जिला समन्वयक, राजन कुमार शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला में लापता नाबालिग सकुशल बरामद, परिवार को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),शिमला में लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस…

6 minutes ago

कालाबाजारी पर लगाम, हिमाचल में गैस सिस्टम हुआ पारदर्शी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक अहम कदम…

1 hour ago

बिजली सब्सिडी बहाल: 300 यूनिट तक फिर सस्ती बिजली, लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश…

7 hours ago

भगवान कहलाने वाला डॉक्टर बना तस्कर: नाहन चिट्टा केस में चौंकाने वाला खुलासा

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के मुख्यालय नाहन में सामने आए चिट्टा मामले में एक…

18 hours ago

पंचायती राज चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बदलाव के नियम पर हाईकोर्ट की रोक

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित पंचायती राज चुनाव 2026 से पहले आरक्षण रोस्टर को…

21 hours ago

नाहन में 19 जुलाई को होगी 18वीं भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, 20 अप्रैल से शुरू होंगी प्रभात फेरियां

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर नाहन के बड़े हाल में…

22 hours ago