Uncategorized

सुमित खिम्टा ने पांवटा साहिब के केदारपुर में स्थापित कूड़ा संयंत्र का किया दौरा

उपायुक्त ने वरिष्ठ नागरिक दिवस की अध्यक्षता, स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ व सिरमौरी हार्ट का किया निरीक्षण
नाहन : उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा के साथ आज पांवटा साहिब की भाटांवाली पंचायत के केदारपुर में स्थापित कूड़ा संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम पांवटा साहिब ने उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि यह है कूड़ा संयंत्र लगभग पाँच बीघा भूमि पर स्थापित किया गया है तथा आस पास के क्षेत्रों को दुर्गंध से बचाने के लिए कूड़ा संयंत्र के साथ लगती वनभूमि पर वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगले 5-6 वर्षों में घने देशी प्रजातियों के वृक्षारोपण की एक दीर्घकालिक टिकाऊ हरित दीवार बनाई जाएगी ताकि अपशिष्ट संयंत्र के करीब रहने वाले लोगों को इस से निकलने वाली दुर्गंध से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि इसके दृष्टिगत इस मानसून में 40 से अधिक प्रजातियों के 3000 से अधिक पौधे यहां लगाए गए हैं जिनमें शीशम, अमलतास, खैर, नीम, सेमल, तुन, ढाक, जंगली आम, कदम्ब, पापड़ी आदि के वृक्ष के साथ-साथ सुगंधित प्रजातियों के पौधे जैसे हरश्रृंगार, रात की रानी, चमेली आदि झाड़ीनुमा पौधे व बेर, विटेक्स, करोंदा, रामबाॅंस (एगेव) व जड़ी-बूटियाँ, घास जैसे नाल, मुंज, दूब और बांस जैसी तेजी से बढ़ने वाली प्रजातियाँ शामिल है।
उपायुक्त सिरमौर ने इस की सराहना करते हुए कहा कि इसी प्रकार के अन्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र नाहन और राजगढ़ में भी लागू किया जाएगा। इसके उपरांत उपायुक्त ने अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष पर सीनियर सिटीजन काउंसिल पांवटा साहिब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसके अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर ने स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ के निरीक्षण उपरांत सिरमौरी हाॅट के निर्मित होने वाले भवन का निरीक्षण भी किया। इस दौरान वन मण्डल अधिकारी ऐश्वर्या राज, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, जिला विकास अधिकारी ग्रामीण विकास विभाग अभिषेक मित्तल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन में यातायात और पार्किंग व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश जारी

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 12 नवम्बर। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा…

1 hour ago

जीवन प्रमाण पत्र बनाने का झांसा देकर साइबर ठगी, 62 वर्षीय बुजुर्ग के खाते से 17.43 लाख रुपये उड़ाए

(ब्यूरो रिपोर्ट ) सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठग…

2 hours ago

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

2 days ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

2 days ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

3 days ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

3 days ago