Uncategorized

पबियाना में किसानो को दिया गया एक दिवसीय सामूहिक जागरूकता प्रशिक्षण शिविर


निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़: विकासखंड राजगढ़ के अंतर्गत आने वाली सेर जगास पंचायत के पबियाना में एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । जिसमे लगभग 150 किसानो ने भाग लिया । इस एक दिवसीय कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ॰ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौनी सोलन के किट विज्ञान विभाग से डॉ॰ दीपिकी शर्मा ,बीज विज्ञान विभाग डॉ॰ प्रियंका ठाकुर व सब्जी विज्ञान विभाग से डॉ॰ रीना शर्मा ने किसानो को प्राकृतिक खेती की विस्तृत जानकारी दी और कृषि विभाग के आत्मा अधिकारियों द्वारा भी इस प्रशिक्षण में किसानो को प्राकृतिक खेती की पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई और प्रदर्शन के रूप में किसानो को जीवामृत , घनजीवामृत, अग्निअस्त्र , खट्टी लस्सी को तेयार करने की विधि भी बताई तथा साथ में किसानो को इसके फ़ायदे भी बताए जा रहे है खंड तकनीकी प्रबंधक संजय नायक ने बताया की अगर किसान इस विधि से प्राकृतिक खेती करते है तो इससे किसानो को अधिक लाभ मिलेगा क्यूँकि अगर किसान रसायनिक खेती करते है तो किसान खेती का लाभ नही ले पाते और अधिक रसायनो के प्रयोग से किसान कर्ज में डूब जाते है और शरीर का भी नुक़सान होता है संजय नायक ने ये भी बताया की रसायनिक खेती से बीमारियों का भी अधिक ख़तरा है इससे कैंसर जैसी भयंकर बीमारियों का भी खरता रहता है अगर किसान सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती करते है तो किसान इस खेती से ज़हर मुक्त होंगे तथा कर्ज मुक्त होंगे और साथ ही बीमारियों से भी निजात पाएँगे । राजगड़ के किसान प्राकृतिक खेती राज्य बनने के मुख्यमंत्री के इस सपने को पूरा करने के लिए पूरा सहयोग कर रहे है । इस कार्यक्रम में सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीस ठाकुर और अरुण कुमार भी उपस्थित रहे । तथा प्राकृतिक खेती की इस मुहिम को विकास खंड राजगड़ में तेज़ी से बड़ाने के लिए जिला सिरमौर आत्मा परियोजना निदेशक डॉ शाहब सिंह द्वारा आत्मा अधिकारियों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है 

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

12 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

14 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

15 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

18 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

18 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

18 hours ago