Uncategorized

आउटसोर्स वर्कर्ज की मेहनत का कमाई कमीशन के रूप में बाँटी जा रही है आउटसोर्स एजेंसीज को : सीटू

भ्रष्टाचार करने का संस्थागत तरीका है आउटसोर्स एजेंसीयाँ

क्या सिर्फ वेतन बांटने के लिए है आउटसोर्स एजेंसी

क्या आउटसोर्स एजेंसीयों को वर्करज की गाढ़ी कमाई काटने को बीच में रखा गया है, एजेंसी को पैसा दे सकती है सरकारे तो कर्मियों को डायरेक्ट क्यों नहीं देते वेतन

आज हिमाचल प्रदेश में हजारों आउटसोर्स कर्मचारी, ठेका मजदूर, फिक्स टर्म मजदूर, अपनी स्थाई नीति की मांग को लेकर और समान काम के समान वेतन को लेकर जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन में शामिल हुए, इसी मांग को लेकर जिला सिरमौर के आउटसोर्स कर्मचारी भी जिला सीटू महासचिव आशीष कुमार की अध्यक्षता में जिलाधीश से मिला और अपने मांग पत्र को जिलाधीश के मार्फत देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा इसके इलावा जिला सिरमौर के आउसोर्स कर्मचारियों को आ रही विभिन्न परेशानियों से भी अवगत करवाया जिलाधीश ने आश्वासन दिया की आपके मांग पत्र को देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेज दिया जाएगा और इसके इलावा जो आउटसोर्स कर्मचारियों को ईपीएफ, ईएसआईसी, ओवर टाइम, 8 घंटे से ज्यादा ड्यूटी, इत्यादि की परेशानियां है उनका समाधान करने की कोशिश की जायेगी, सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने बतया की सरकार आउटसोर्स वर्कर का शोषण कर रही है , राज्य का जो सरकारी पैसा वेतन के रूप मे देती है उस पैसे को बांटने के लिए सरकारों ने आउटसोर्स एजेंसीया रखी है जिनका काम सिर्फ वेतन बांटना और कर्मचारियों को मने वाले वेतन से कमाई करना ,आशीष कुमार ने कहा की एक कर्मी के पीछे अगर देखा जाये तो 5 से 7 हजार रुपए सरकार का आउटसोर्स एजेंसी को जाता है ,जिनका सरकार के कामकाज और सरकारी काम की गुणवता बढ़ाने या उत्पादन बढ़ाने में कोई योगदान नहीं है , आशीष कुमार ने बताया की ये एजेंसी एक भ्रष्टाचार का जीता जगता उदहारण है , जिसे सरकारों ने संस्थागतंकर दिया है । मेहनत करने वाले वर्करों की जेब में डाका डालने का ये जरिया बना दिया है जोकि बर्दाश्त नहीं होगा। आशीष कुमार ने कहा की जो ये खेल चल रहा है उनको चलाने वाले चाहे वो कोंग्रेस की सराकर हो या भाजपा की दोनो हि सरकारें इस पर बात नहीं करते जोकि निंदनीय है । आशीष कुमार ने उन आउटसोर्स कर्मियों से भी अपील की है जो आज सरकार का हिमायती बनने की कोशिश कर रहे है ,उन्होंने कहा की किसी मंत्री विशेष या विधायक का खास होने से पॉलिसी नहीं बनने वाली उसके लिए सभी को सामने आना पड़ेगा औरपाने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़नी पड़ेगी, इसके इलावा प्रतिनिधि मंडल में जिला आउटसोर्स अध्यक्ष यशपाल, जिला महासचिव रिजवान, सोनम, कृतिका, कुलदीप, रोहित, मीनाक्षी, रुचि, जगत नेगी, प्रियंका,और अलग अलग विभागों से कई आउटसोर्स कर्मी शामिल हुए।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

11 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

13 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

14 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

17 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

17 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

17 hours ago