Uncategorized

नाथपा झाकड़ी परियोजना में आंतर प्रोजेक्ट बॉलीवॉल प्रतियोगिता शुरू


4 परियोजनाओं की टीमों के खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर।: 1500 मेगावाट की नाथपा झाकड़ी परियोजना में आंतर बॉलीवॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में 4 परियोजनाओं की टीमों के खिलाड़ी प्रतिभा के जौहर दिखा रहे हैं। परियोजना प्रमुख मनोज कुमार व उनकी धर्मपत्नी अनामिका कुमार ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में एनजेएचपीएस की टीम ने सीएचक्यू की टीम को हराकर जीत अपने नाम की। दूसरे मुकाबले में आरएचपीएस की टीम ने अरूणांचल प्रोजेक्ट्स की टीम को हराकर मैच जीता। तीसरे मैच में आरएचपीएस की टीम ने एनजेएचपीएस की टीम को पराजित किया व दिन के आखिरी मुकाबले में सीएचक्यू की टीम ने अरूणांचल प्रोजेक्ट्स की टीम को हराकर जीत हासिल की। सभी प्रतियोगियों ने खेल भावना, उत्साह और टीमवर्क की अदभुत मिसाल पेश की। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि ऐसे कार्यक्रम कर्मचारियों के बीच सामंजस्य और सहयोग की भावना को प्रबल करते हैं और साथ ही फिटनेस व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा देते हैं। एनजेएचपीएस हमेशा से खेलों के महत्व को प्राथमिकता देता आया है और आगे भी ऐसे ही कर्मचारियों के लिए खेलों का आयोजन करने के लिए तत्पर रहेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

14 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

16 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

17 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

20 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

20 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

20 hours ago